नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता हैं कि उसके घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बानी रहे। इसके लिए वो कई प्रकार के उपाय भी उपाय भी करते हैं लेकिन आपको पता है अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास होती है। इस दिन कोई भी कार्य करना शुभ माना जाता है इस लिए उस दिन ही आप कोई अच्छा कार्य करें। इसके अलावा अक्षय तृतीया के आने से पहले घर पर ही कुछ उपाय और काम करना चाहिए ताकि आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बानी रहे।
टूटी झाड़ू
ऐसा कहा जाता है कि घर में झाड़ू की भी पूजा करना चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में झाड़ू टूटी हुई हो तो उसको घर से निकल देना चाहिए। टूटी झाड़ू को आने वाले अक्षय तृतीया से पहले ही घर से निकाल दें। ताकि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बानी रहे। क्योंकि टूटी झाड़ू घर में रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको झाड़ू कोउसके सही जगह रखना चाहिए।
गंदे कपड़े
घरों में देखा जाता है कि लोग गंदे कपड़े ऐसे ही कही भी रख देते है। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे घर में सफलता नहीं आती आपकी तरक्की भी रुक जाती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इस लिए आने वाले इस अक्षय तृतीया से पहले आपको अपने घर से गंदे कपड़ों को बाहर निकाल देना चाहिए।ताकि माता की कृपा आपके घर परिवार पर बानी रहे।
सूखे पौधे
घर में अगर आपके सूखे हुए पौधे हैं तब आपको उन्हें घर से निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु भी ठीक हो जाता है। और घर में तरक्की होना शुरू हो जाती है। आने वाले अक्षय तृतीका के दिन से पहले आपको सूखे पौधे घर से बाहर निकाल देना चाहिए।





