नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप बिना किसी मुहूर्त के कोई भी अच्छा काम आज कर सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन लोग सोने की खरीदारी भी करते हैं ऐसा मानना हैं कि इससे घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिसे करके आप तरक्की प्राप्त कर सकते है।
पूजा विधि
अक्षय तृतीया वाले दिन आपको पूजा अर्चना भी मन से करनी चाहिए ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन किया गया शुभ कार्य हमेशा आपको लाभ प्रदान करता है। आज के दिन आप सुबह उठकर स्नान करें। और मंदिर की सफाई करें। चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, गणेश जी और कुबेर देव की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा को गंगाजल से साफ करें। कुमकुम व चंदन का तिलक लगाएं।अक्षत, दूर्वा, पान, सुपारी, नारियल,आदि अर्पित करें। फल, मिठाई, मखाने की खीर आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें। और पूजा को आरती से समाप्त करें। इसके बाद पूजा में चढ़ाया गया भोग प्रसाद सबको दें और खुद भी खाएं।
अक्षय तृतीया इन जगहों पर जलाएं दीपक
अक्षय तृतीया के दिन शाम को आप उत्तर दिशा में दीपक जरूर क्योंकि जलाएं। इस दिशा को भगवान कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी की दिशा माना गया है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन इस दिशा में दीपक जलाने से जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा तुलसी के समक्ष एक घी का दीपक जरूर जलाएं। और मुख्य दरवाजे पर दीपक भी जलाएं। वैसे तो मुख्य द्वार पर दिया जलाने से देवी देवता की कृपा आप पर बानी रहती है। और घर से नकारत्मकता दूर रहती है।
अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें?
आज के दिन सोना खरीदने का महत्व है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया वाले दिन अगर घर में मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इस लिए लोग इस दिन सोना खरीदते हैं। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप तांबा या पीतल का बर्तन खरीद सकते हैं ये भी काफी सुबह मन जाता है। इसके अलावा आपको घर में पीली सरसों भी लाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।




