back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगिनी एकादशी पर करें ये चमत्कारी उपाए, दूर होगी दरिद्रता

हिन्दू धर्म में साल में 24 एकादशी के व्रत रखे जाते हैं, जिसमें हर महीने दो बार एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त कुछ अचूक उपाय करने से सभी मन्नते पूरी होती है ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में सभी बारह महीने में पड़नेवाली एकादशी का खास महत्व होता है, जिसमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है, साथ ही इस दिन किया गया दान-पुण्य के साथ कुछ उपाय भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते है योगिनी एकादशी पर करनेवाले खास उपायों के बारे में। 

योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून 2025 को

योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून 2025 को रखा जाएगा, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त कुछ अचूक उपाय करने से बंद किस्मत का ताला खोल सकते है पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की एकादशी तिथि 21 जून 2025 को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर शुरु हो रही है। जो 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी।  

योगिनी एकादशी का महत्व

इस दिन पूजा करने के साथ व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर संकट से मुक्ति मिलने के साथ दरिद्रता और पापों से मुक्ति मिल जाती है. जीवन में खुशियों की दस्तक होती है। 

जरूर करें यह उपाय

योगिनी एकादशी के दिन 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लेकर इन्हें मंदिर में स्थापित करके इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें। पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर ऑफिस या दुकान मुख्य द्वार पर लटका दें । इस उपाय से व्यापार मे आ रही परेशनी दूर होंगी। 

करें यह उपाय

इस दिन शाम के समय अंधेरा होने पर किसी विरानी जगह में या घर के बाहर खाली जगह पर जाकर एक गड्ढा खोदें और श्री विष्णु का नाम लेते हुए एक गोमती चक्र उस गड्ढे में दबा दें। और भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा लौटा दे। 

पारिवारिक कलह – एकादशी के दिन केले के पेड़ की धूप-दीप, रोली-चावल आदि से पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर मिला दूध अर्पित करें। कुछ मिनट बाद उसे प्रसाद के रूप में पी ले। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। 

स्वास्थ – इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपका पूरा परिवार सेहतमंद रहेगा और आपको स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...