नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दीपोत्सव की रौनक अब शुरू होने जा रही है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत इसी दिन से होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वर्षा होती है।
इस शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी, बर्तन और कीमती वस्तुएं खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ निवेश का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें सालभर सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं।
त्योहार के इस पावन मौके पर अगर आप अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को धनतेरस की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हैं कुछ चुनिंदा और भावपूर्ण संदेश, जिन्हें आप सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर भी शेयर कर सकते हैं।
धनतेरस शुभकामना संदेश (Dhanteras Wishes in Hindi)
1. धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया।
लक्ष्मी-गणेश विराजें आपके घर में,
सदा रहे खुशियों की छाया।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. यह धनतेरस इतना खास हो,
घर आपके लक्ष्मी का वास हो,
दूर ना हो कोई, सब आपके पास हो।
हैप्पी धनतेरस!
3. आती है दिवाली से एक दिन पहले,
करती है पैसों की बारिश।
कहते हैं हम इसको धनतेरस,
यह तो है बड़ी सुहानी, बड़ी मस्त।
धनतेरस मुबारक!
4. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा हो हर एक अरमान आपका।
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे सदा,
इस धनतेरस पर हो धन की बरसात अपार।
शुभ धनतेरस!
5. घर में विराजें लक्ष्मी, सदा धन बरसाती रहें,
सेहत और समृद्धि नित घर में आती रहें।
आपका जीवन सदा खुशियों से भर जाए,
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए उनकी पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की आराधना के साथ घर-आंगन में दीप जलाने की परंपरा भी है।
धनतेरस का यह पावन पर्व न केवल धन-संपदा की आराधना का अवसर है, बल्कि यह जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक भी है। इस दिन के शुभ संदेशों से अपने अपनों के चेहरों पर मुस्कान जरूर लाएं।





