back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

29 या 30 किस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें महत्व और पूजा विधि

शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल अक्षय तृतीया मनाई जाती है ऐसे में अगर आप तिथि को लेकर आपको कन्फ्यूजन हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय तृतीया कब बनाई जाएगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है। ऐसा कहा जाता हैं कि आज के आपको कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इस लिए ये थिति बहुत ही खास होती है क्योंकि इस दिन पुरे दिन में आप कभी भी कोई कार्य बिना मुहूर्त के कर सकते हैं। इस लिए कई लोग इस तिथि का इंतजार करते हैं। लेकिन अगर आपको कन्फ्यूजन हो रही है कि इस साल ये तिथि कब पड़ेगी तो चाहिए इसके बारे में आपको बताते है।  

इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अति शुभ होती है और इसे अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं। वहीं इस साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल 2025 को शाम 5:31 बजे से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। इसलिए अक्षय तृतीया का पूजन 30 अप्रैल को किया जाएगा।इस लिए 30 अप्रैल को आप कोई भी शुभ कार्य बिना कोई मुहूर्त के आसानी से कर सकते है। वहीं आज के दिन सोना खरीदना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है इससे घर में बरकत होती है।   

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया वाले दिन सोना-चांदी के लिए शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप अक्षय तृतीया वाले दिन घर में मां लक्ष्मी की कृपा साहहते हैं तो इसके लिए सोनाखरीदना चाहिए । इसके साथ ही आज के दिन लोग जैसा व्यवहार या जैसा कार्य करते हैं उन्हें उनके जीवन में वैसा ही फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इस दिन सोना खरीदना संभव न हो, तो मिट्टी का मटका, पीतल की वस्तुएं या पीली सरसों खरीदना भी शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया पूजा विधि  

अक्षय तृतीया वाले दिन आप माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, गणेश जी और कुबेर देव की प्रतिमा की अच्छे से पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा साथ ही जीवन में सफलता आएगी। पूजा करने के दौरान उन्हें कुमकुम व चंदन का तिलक लगाएं।अक्षत, दूर्वा, पान, सुपारी, नारियल,आदि अर्पित करें। फल, मिठाई, मखाने की खीर आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें। और पूजा को आरती से समाप्त करें।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...