back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dhanteras 2023: धनतेरस पर जरूर करें झाड़ू के ये पांच टोटके, घर कभी नहीं होगी धन की कमी

झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। इस दिन झाड़ू से किए गए कुछ टोटके आपको लाभ दिलाते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दिवाली  पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही शुरू हो जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करने का  विधान है। ऐसा  माना जाता है कि इस दिन कई चीजों की खरीदारी करने से साल भर धन में बढ़ोतरी होती है। धनतेरस के दिन सोना चांदी से लेकर छोटी-छोटी चीजें खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।  इसके साथ ही धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना जाता है। कहते है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है। वहीं अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो आप झाड़ू के ये पांच टोटके करें।  आपके घर में धन की कमी कभी नहीं रहेगी। 

ना फेंके पुरानी झाड़ू

यदि घर में आप नई झाड़ू लाए हैं तो पुरानी झाड़ू को तुरंत नहीं फेंकना चाहिए। क्योंकि ऐसा अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार पुरानी झाड़ू को हमेशा होलिका दहन अमावस्या या शनिवार के दिन ही फेंकना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न होती हैं जैसे घर में बरकत बनी रहती है। 

झाड़ू के ऊपर से कपूर लेकर घूमें 

धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अपने घर में झाड़ू लगाना शुभ होता है। ऐसा  माना जाता है कि झाड़ू लगाने के बाद घर में गंगाजल छिड़ककर कपूर जलाकर झाड़ू के ऊपर से लेकर पूरे घर में घूमना चाहिए। मान्यता है कि घर में कोई व्यक्ति बीमार नहीं होता और जो होता है वह जल्दी ठीक हो जाता है।

पुरानी झाड़ू को छिपाएं

धनतेरस पर यदि आप नई झाड़ू लेकर आते हैं तो पुरानी झाड़ू को घर में छुपा कर रख देना चाहिए। पुरानी झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां किसी के पर ना लगे।  ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही बिगड़े काम आसानी से बनने लगते हैं।

निर्धन को झाड़ू दान करें

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए अगर आप किसी निर्धन व्यक्ति को झाड़ू का दान करते हैं। तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं । यदि आप बाजार से दो नहीं झाड़ू लाते हैं।  उनमें से किसी एक झाड़ू को घर में रखते हैं और दूसरी झाड़ू को किसी जरूरतमंदों को दान कर देते हैं तो आप पर कुबेर जी और मां लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।

मां लक्ष्मी के चरणों में झाड़ू अर्पित करें

ऐसी मानता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीद कर लाने की परंपरा है। इसके लिए धनतेरस के दिन सोने चांदी और तांबे से बनी नई झाड़ू को मां लक्ष्मी के चरणों पर अर्पित करना चाहिए।  इसके बाद झाड़ू को लाल कपड़े में लपेटकर उसे तिजोरी में रख देना चाहिए।।ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है।  जिससे धन संकट की कमी नहीं होती। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵