back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Durga Ashtami 2021: आज है महाष्टमी, जानें महागौरी की पूजा विधि, मुहूर्त एवं महत्व

नई दिल्ली: Durga Ashtami 2021: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) में महाष्टमी व्रत (Maha Ashtami 2021) या दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरुप का पूजन, हवन और व्रत का पारण किया जाता है।

दुर्गा अष्टमी का हवन

दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के दिन नौ दुर्गा के लिए हवन किया जाता है। आरती के बाद हवन सामग्री अपने पास रखें। कर्पूर से आम की सूखी लकड़ियों से अग्नि प्रज्वलित करके अग्निदेव का पूजन करें। इसके बाद नवग्रह के नाम या मंत्र से आहुति दें। गणेशजी की आहुति के बाद सप्तशती या नर्वाण मंत्र से जप करें। सप्तशती में प्रत्येक मंत्र के पश्चात स्वाहा का उच्चारण करके आहुति दें। हवन में पुष्प, सुपारी, पान, कमल गट्टा, लौंग, छोटी इलायची और शहद की आहुति दें। इसके बाद पांच बार घी की आहुति दें।

कन्या पूजा 2021 (Kanya Pujan 2021)

पौराणिक मान्यतानुसार, कन्या पूजन (Kanya Pujan 2021) के बिना नवरात्रि (Navratri 2021) का सम्पूर्ण फल नहीं मिलता। कन्या पूजा में 2-10 साल तक की लड़कियों के पूजन का विधान है। प्रत्येक उम्र की कन्या को माँ दुर्गा का स्वरूप माना जाता है…

  • दो साल की कन्या को कुमारी कहा जाता है, इनके पूजन से दुख-दरिद्रता दूर होती है।

  • तीन साल की कन्या को त्रिमूर्ति माना जाता है, जिनके पूजन से धन-धान्य की वृद्धि होती है।

  • चार साल की कन्या को कल्याणी कहा जाता है। इनके पूजन से सुख-समृद्धि आती है।

  • पांच साल की बच्ची को रोहिणी माना जाता है, जो रोगों का नाश करती है।

  • छह साल की लड़की को कालिका का रूप माना जाता है, जिनसे ज्ञान और विजय का वरदान प्राप्त होता है।

  • सात साल की बच्ची को चंडिका का रूप कहा जाता है। इनके पूजन से धन लाभ होता है।

  • आठ साल की बच्ची को शाम्भवी माना जाता है। इनके पूजन से वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है।

  • नौ साल की कन्या को दुर्गा का रूप माना जाता है। इनकी आशीर्वाद से शत्रुओं का नाश होता है।

  • दस साल की कन्या सुभद्रा कहा जाता है। इनकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

अष्टमी को कन्या पूजन के बाद दान, दक्षिणा और भोजन कराएं। उनका आशीष लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chaitra Ashtami के दिन इस विधि से करें पूजा अर्चना, मता दुर्गा की होगी आप पर कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हिन्दू...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵