Budha Graha Puja Tips: बुधवार के दिन गलती से भी ना करें ये काम, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है परेशानी

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के सारे कष्ट, कलेश दूर हो जाते हैं।
Budha Graha Puja Tips: बुधवार के दिन गलती से भी ना करें ये काम, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन का अपना खास महत्व होता है। हर दिन के लिए कुछ ना कुछ नियम बताये गए हैं। इन नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के सारे कष्ट, कलेश दूर हो जाते हैं।

बुध को करें मजबूत नहीं आएगी परेशानी

भगवान गणेश के साथ- साथ यह दिन बुध ग्रह को भी समर्पित होता है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह नीचले पायदान पर बैठा होता है, उनके जीवन में अनेक परेशानियां आती हैं। बुधवार के दिन बुध ग्रह और गणेश भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं बुधवार के दिन किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

बुध ग्रह के हैं कुछ नियम

ज्योतिष शास्त्रों में बुध ग्रह को लेकर कुछ विशेष नियम बताएं गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से मनुष्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन गलती से भी कोई झूठ ना बोलें ना ही किसी की निंदा करें। इस दिन आप गलती से भी साबूत मूंग की दाल, सरसों का साग, हरा धनिया तथा हरे रंग का वस्त्र ना खरीदें। हरा रंग बुध ग्रह का रंग होता है, यदि आप इस दिन ये चीजें खरीदते हैं तो आपका ये बुध ग्रह की स्थिति को और कमजोर करेगा। ज्योतिष के अनुसार हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से होता है। ऐसे में इन चीजों को खरीदने से बुध ग्रह कमजोर होगा।

बुधवार के दिन न करें ये काम

  • बुधवार के दिन किसी कन्या या स्त्री का अपमान न करें, भले ही वह गलत ही क्यों न हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो दिक्कतें आ सकती हैं। कहते हैं कि इस दिन अगर आप किसी कन्या को भोजन कराएंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

  • ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन किसी किन्नर का भूल कर भी अपमान ना करें। बुधवार के दिन किन्नरों को सौंदर्य प्रसाधन आदि चीजों का दान अवश्य करना चाहिए।

  • बुधवार के दिन नए कपड़े, जूते-चप्पल न खरीदें और न ही नए कपड़े पहनें। माना जा रहा है कि इससे नुकसान हो सकता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in