back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

प्रमुख देवताओं में से एक Bhagwan Vishnu सृष्टि के पालनहार माने जाते हैं। जानिए उनके दिव्य रूप, शक्तियाँ और राम व कृष्ण जैसे प्रमुख अवतारों के बारे में।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं, जिन्हें सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। त्रिमूर्ति में उनका स्थान विष्णु, ब्रह्मा और शिव के साथ है। विष्णु भगवान के निवास की बात करें तो उनका निवास वैकुंठ माना जाता है, जहां वो अपनी पत्नी माता लक्ष्मी के साथ विराजमान रहते हैं। उनका वाहन गरुड़ और शेषनाग उनकी शय्या माने जाते हैं।

विष्णु भगवान के दिव्य रूप

भगवान विष्णु के दिव्य रूप की बात करें तो उनके ‘चार हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म होते हैं। उनका सुदर्शन चक्र अत्यंत शक्तिशाली अस्त्र है, जिससे वे बुराई का नाश करते हैं। उनका शंख पांचजन्य विजय का प्रतीक है, और गदा शक्ति का। उनकी शक्ति असीम है। वो समय, सृष्टि और जीवन के संतुलन को बनाए रखते हैं।

विष्णु भगवान का प्रमुख अवतार

शास्त्रों और कथा के अनुसार, जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान विष्णु विभिन्न अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। उनके प्रमुख अवतारों में राम, कृष्ण, नरसिंह, वामन और बुद्ध शामिल हैं। राम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की, वहीं कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का ज्ञान देकर सत्य का मार्ग दिखाया।भगवान विष्णु केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी कथा हमें सिखाती है कि जब भी जीवन में कठिनाई आए, हमें सत्य और धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

विष्णु जी की मंदिर

भारत में विष्णु जी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसमें लोग जा कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं ताकि उनकी कृपा आप पर बनी रहे। उनकी तिरुपति बालाजी मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर, जहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

भगवान विष्णु के महान भक्त

  • प्रह्लाद
    प्रह्लाद भगवान विष्णु के सबसे महान भक्तों में माने जाते हैं। उन्होंने अपने पिता हिरण्यकशिपु के विरोध के बावजूद विष्णु भक्ति नहीं छोड़ी, जिसके कारण भगवान ने नरसिंह रूप में प्रकट होकर उनकी रक्षा की।
  • हनुमान
    हनुमान जी राम के परम भक्त हैं। उनकी भक्ति, शक्ति और निष्ठा अद्वितीय है।
  • ध्रुव
    बालक ध्रुव ने कठोर तपस्या करके भगवान विष्णु को प्रसन्न किया और अमर ध्रुव तारा बने।
  • गजेंद्र
    गजेंद्र ने संकट में भगवान विष्णु को पुकारा, तब विष्णु ने आकर उसकी रक्षा की और मोक्ष प्रदान किया।
  • तुलसीदास
    तुलसीदास जी ने राम की भक्ति में अनेक ग्रंथ लिखे, जिनमें रामचरितमानस प्रसिद्ध है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵