Budhwar Mantra: बुधवार के दिन इन मंत्रों के साथ करें भगवान गणेश की पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट

गणेश भगवान की पूजा करते समय इन मंत्रों के जाप जरूर करें। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते है।
Mantra of Ganesh
Mantra of Ganeshwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 7 February 2024: बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि यह अपने भक्तों के सभी दुखों को समाप्त कर उन्हें सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसी दिन भगवान के कुछ चमत्कारी मंत्र भी है जिनके जब से भगवान जल्द प्रसन्न होते है।

भगवान गणेश की पूजा करने से दूर होगा कुंडली दोष

किसी भी प्रकार की पूजा या कोई भी शुभ कार्य करते समय हमेशा हम भगवान गणेश का नाम सब प्रथम लेते हैं। क्योंकि भगवान गणेश को सब प्रथम और सब देवताओं से श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं बुधवार के दिन किए गए पूजा-पाठ और व्रत से उनकी कृपा बनी रहती है। अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है। तो भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करने से आपकी कुंडली से सारे दोष दूर हो जाते हैं।

गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप

ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।'

भगवान गणेश की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'

अगर आपकी कुंडली में कुंडली में बुध ग्रह से संबंधित कोई दोष है तब आप उसे इस मंत्र के जाप से दूर कर सकते हैं।

ॐ गं गणपतये नमः’

बुधवार के दिन पूजा के दौरान आप इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यहां मंत्र भगवान गणेश का सबसे सरल और अचूक मंत्र है इससे सभी कष्ट दूर होते हैं और आपके घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in