back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: मासिक शिवरात्रि के दिन इस प्रकार करें भोलेनाथ की पूजा, इन मंत्रों का भी करें जाप

आज मासिक शिवरात्रि का अगर आप व्रत रख रहे हैं तो आपको इन मंत्रों का अवश्य जाप करना चाहिए। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 6 May 2024। हर माह की चतुदर्शी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था इसीलिए वह चतुर्दशी तिथि पर भ्रमण करने रात में बाहर निकलते हैं और यह मासिक शिवरात्रि कहलाती है। इसलिए इस दिन भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

इस प्रकार करें भगवान को प्रसन्न

इस दिन भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा करते समय आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें अगर भोलेनाथ की शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा रहे हैं तो ये ध्यान दे की वो फटी ना हो। ऐसा करने से जातक को बल, बुद्धि और विद्या के साथ-साथ भगवान की कृपा भी प्राप्त होती है। और जीवन में चल रही सभी कष्टों का अंत हो जाता है।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मासिक शिवरात्रि पर विधि पूर्वक पूजन करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। और जिन लोगों की शादी में दिक्कतें आ रही हैं, वे अगर इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करते हैं, तो उनके विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। इतना ही बल्कि अगर आपकी संतान सुख में कोई बधा है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन मंत्रों के जाप करने पर वो भी दूर हो जाती है।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमः शिवाय:

यह मंत्र भगवान शिव की स्तुति करने के लिए काफी महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध मंत्र है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:

यह महामृत्युञ्जय मंत्र है। इसका जप करने से व्यक्ति नीरोग रहता है और आयु में वृद्धि होती है।

ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः

इस मंत्र के जाप से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। और घर का माहौल अच्छा रहता है घर में सुख शांति बनी रहती है।

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः

यह मंत्र से भगवान शिव और शक्ति दोनों की आराधना एक साथ की जाती है।

ॐ नमो भगवते रुद्राय:

इस मंत्र का रोज जाप करने से व्यक्ति के हर काम पूर्ण होते हैं। ये मंत्र इतना शक्तिशाली हैं की ये आपकी हर इच्छा भगवान शिव तक पहुँचता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵