Ganesh Mantra: बुधवार के दिन घर में सफेद रंग के गणपति की करें स्थापना, दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

बुधवार के दिन गणेशजी की उपासना से व्यक्ति का सुख-सौभाग्य बढ़ता है और उसके जीवन से सभी तरह की रुकावटें दूर होती हैं। वहीं, एसे कई मंत्र है जिनका जाप भी करना चाहिए।
Mantra of Ganesh
Mantra of Ganeshwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 24 January 2024: हिंदू धर्म के अनुसार बुधवार को गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। जो भक्त पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करता है उसे मनचाहा फल मिलता है। और कहते हैं कि भगवान के कई ऐसे मंत्र हैं जिसके जाप शानी सहित सभी ग्रह दोषों का निवारण होता है।

बुधवार व्रत का महत्व

किसी भी समस्या का निवारण करना हो या घर क्लेश से छुटकारा पाना हो तब बुधवार का व्रत सबसे सरल और उत्तम उपायों में से एक है। कहते हैं जिन जातको ने बुधवार का व्रत करना हो उन्हें कृष्ण पक्ष में यह शुरू नहीं करना चाहिए। कम से कमइस व्रत को 21 बुधवार तक और अधिक से अधिक 41 बुधवार तक करना चाहिए।

भगवान गणेश को प्रसन्न करने का मंत्र

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तब साथ या 21 बार इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'

यह मंत्र बुध ग्रह के लिए है। अगर कुंडली में बुध ग्रह दोष हैं तो उसे दूर करने करे लिए इस मंत्र का बुधवार के दिन करें।

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'

भगवान का कुबेर मंत्र है इसे हर दिन 108 बात करना चाहिए इससे पैसों पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है।

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

इस मंत्र के जब से घर में हमेशा खुशियां बनी रहती है। इस मंत्र का जब हर रोज करना चाहिए क्योंकि इससे धन संपत्ति और शांति मिलती है।

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है।

॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

यह गणेश भगवान का बेहद चमत्कारी मंत्र है कहते हैं कि अगर आपकी नौकरी व किसी कार्य में बाधा आ रही है। तो इस मंत्र का जाप करने से वह दूर हो जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in