Katyayani Mata Mantra: माता कात्यायनी की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए मंत्र और पूजा विधि

नवरात्रि के छठवें दिन माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती हैं। आज के दिन माता रानी को लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए।
Katyayani Mata Mantra
Katyayani Mata MantraRaftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।14 April 2024।आज नवरात्रि का छठा दिन है इस दिन मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी। देवी दुर्गा के इस रूप को यश और सफलता का स्वरूप माना जाता है। इस रूप में मां सिंह पर सवार हैं। आज के माता रानी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पानी के लिए आपको उन्हें लाल-फूल अर्पित करना चाहिए साथ ही कुछ मंत्रों के जाप भी करना चाहिए।

माता कात्यानी का महत्व

माता कात्यायनी को योद्धा देवी के रूप में भी जाना जाता है और माना जाता है कि यह मां दुर्गा के सबसे हिंसक रूपों में से एक हैं। कात्यायनी नाम उन्हें अपने पिता से मिला। कहते हैं कि माता की जो भी पूजा करता है उसके विवाह में आ रहे संकट दूर हो जाते हैं। आज के दिन आप माता रानी की पूजा करते हुए अपने अच्छे जीवनसाथी की कामना भी कर सकते हैं।

पूजा विधि

आज के दिन आप सुबह जल्दी उठ जाएं और घर की साफ सफाई करें। उसके बाद स्नान ध्यान करके एक नारियल, पान, केले, सुपारी, हल्दी, कुमकुम और कुछ सिक्कों के साथ एक थाल पर रखें और पूजा करें।माता को भोग अर्पित करते समय उनका आशीर्वाद लें। कपूर का उपयोग करके आरती के साथ पूजा का समापन करें।माता रानी की आरती के साथ ही ब्रह्मा और विष्णु की आरती करना न भूलें। आप भोग के रूप में देवी को शहद चढ़ा सकते हैं। पूजा के बाद सभी प्रसाद बांटें।

भोग

माता रानी को शहर बहुत प्रिय है इसीलिए आज के दिन उन्हें। शहद का भोग लगाए। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और आप पर उनकी कृपा बनी रहती है।

इन मंत्रो का करें जाप

ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in