back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: गुरुवार को इस प्रकार प्रसन्न करें विष्णु भगवान को अर्पित करें ये चीजें, मंत्रों का भी करें उच्चारण

विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास माना जाता है ऐसे में आज के दिन आपको उनको प्रसन्न करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही उपयोगी माना गया है आज के दिन आप उनको प्रसन्न कर सकते हैं।कुंडली में गुरु कमजोर है तो गुरुवार को बृहस्पति देव की आराधना करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इसके अलावा आज के दिन आपको विष्णु भगवान के इन मंत्रों का भी जाप करना चाहिए।

पूजा विधि

गुरुवार के दिन आप को भगवान विष्णु की पूजा करने से पहले अच्छे से घर की साफ-सफाई कर ले। क्योंकि घर की साफ सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। इसके बाद अच्छे से स्नान करके भगवान की प्रार्थना करें। और उनका स्नान करके वस्त्र ,फूल, माला और तिलक लगाए। इसके बाद भगवान विष्णु के व्रत कथा का पाठ करें। और भगवान को भोग लगाकर उनकी आरती करके पूजा को समाप्त करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

भगवान को प्रसन्न करने के लिए

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप पीला वस्त्र अवश्य धारण करें पीला वस्त्र विष्णु भगवान को काफी ज्यादा प्रिय है। वही विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ आपको केले के पेड़ की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए ऐसा माना जाता है केले के पेड़ में विष्णु भगवान विराजमान रहते हैं। आज के दिन भूलकर भी केले की पेड़ को नहीं तोड़ना चाहिए।

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...