Budhwar Mantra: गणेश भगवान को प्रसन्न करने के लिए इन 10 मंत्रों का करें जाप, घर से दूर होगी आर्थिक तंगी

गणेश भगवान सबके विघ्नहरते हैं इसलिए उनका नाम विघ्नहर्ता भी कहलाता है। उनको प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप करना अनिवार्य है।
Ganesha mantra
Ganesha mantrawww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।20 March 2024। हर बुधवार को गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, भगवान के कुछ चमत्कारी ऐसे मंत्र हैं, जिनके जाप से आपके घर में होने वाली सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। इसके साथ ही बुध ग्रह दोष समाप्त हो जाता है।

कुंडली में बुध ग्रह दोष हेतु

'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है तो इस मंत्र का जाप बुधवार को करें। ऐसा करने से बुध ग्रह दोष समाप्त हो जाता है।

भगवान गणेश का सबसे प्रभावशाली और सरल मंत्र

॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

यह मंत्र भगवान गणेश का सबसे प्रभावी मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती है। और आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।

नए कामों के शुरुआत के लिए

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

अगर आप नया काम या नहीं बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो हवन, पूजा, आरती से पहले इस मंत्र का जाप करें।

मनोकामना पूर्ण हेतु

॥ ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'

यह गणेश कुबेर मंत्र है इस मंत्र का 108 बार जाप करें इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। और आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती।

दुर्वा चढ़ाते समय

इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'

इस मंत्र का जाप आप दुर्वा चढ़ाते समय करें ऐसा करने से भगवान गणेश आपसे जल्दी प्रसन्न होते हैं।

विवाह में आ रहे संकट दूर करने हेतु

ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'

इस मंत्र के जब से विवाह में आ रही सभी बडो का अंत हो जाता है और आपका विवाह सुख शांति से होता है।

नौकरी प्राप्त करने हेतु

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

अगर आपको नौकरी करने में कोई परेशानी हो रही है या फिर नौकरी नहीं मिल रही है तब आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

सुख समृद्धि के लिए

ऊं ह्रीं ग्रीं ह्रीं

इस मंथ के जब से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख समृद्धि का वश होता हैं।

घर में कलेश दूर करने हेतु

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

इस मंत्र के जाप से घर के सारे कलह-क्लेश दूर होते हैं। अगर आपके घर में अशांति का माहौल बना रहता है तब आप इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in