नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि हनुमान जी को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है कहते हैं कि इस नाम का उच्चारण करने से आपके संकट कट जाते हैं। मंगलवार के दिन जो जातक व्रत रखते हैं और हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें लाल चोला और सिंदूर चढ़ाते हैं उनसे प्रसन्न होकर हनुमान जी उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। आपको उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप भी ककरना चाहिए ताकि आपकी मनोकामना पूर्ण हो।
पूजा विधि
हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। अगर आप व्रत कर रहे है तो हनुमान जी का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें। भगवान को लाल रंग प्रिय है इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने को साफ करके एक चौकी में भगवान हनुमान के साथ-साथ भगवान राम और सीता जी की भी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।इसके बाद उन्हें फल फूल माला चढ़कर दीपक जलाएं और उनकी आरती करें। आपको सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए ऐसा करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते है। हनुमान जी को गुड़-चना, बूंदी आदि का भोग लगाएं।
इन मंत्रों का करे जाप
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर
शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर।त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।
महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
ॐ हं हनुमंते नम:
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
इस प्रकार करें भगवान को प्रसन्न
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन आपको प्रातः काल उठकर उनके मंदिर जाना चाहिए और पूजा अर्चना करना चाहिए। इसके अलावा आज के दिन आपको उन्हें लाल सिंदूर और तिल का तेल चढ़ाना चाहिए। लाल सिंदूर हनुमान जी को बहुत प्रिय है इस वजह से आज के दिन आप लाल वस्त्र ही धारण करें। इसके साथ ही आज के दिन आप हनुमान जी को लाल कपड़ा भी अर्पित कर सकते हैं। कृष्ण हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होकर आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।




