Guruwar Mantra: विष्णु भगवान के ये 10 मंत्र आपको रखेंगे सभी कष्टों से दूर, घर में बनी रहेगी सुख शांति

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का महत्व है। इस दिन इन मंत्रों का पीले वस्त्र पहनकर जाप करने से सभी इच्छाएं संपूर्ण होती हैं।
Vishnu Mantra
Vishnu Mantrawww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 4 April 2024। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ पीला वस्त्र पहनने का भी महत्व है। इस दिन भगवान के कुछ चमत्कारी मंत्रों के जाप से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होता है। इसके साथ ही इस दिन बृहस्पति देव की पूजा से आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत रहता है।

पूजा विधि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें पीले रंग के फूल, पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। क्योंकि विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसके बाद भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाए। इसके बाद भगवान की आरती उतारे। और चढ़ा हुआ प्रसाद सबको दें और स्वयं भी ग्रहण करें।

विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए उपाय

  • गुरुवार के दिन आपको पिला वास धारण करना चाहिए और हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है।

  • भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आपको केले के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए ऐसा माना जाता हैं कि केले के पेड़ में विष्णु भगवान का वास होता है।

  • अगर आप विष्णु भगवान की पूजा के बाद किसी पशु पक्षी को खाना खिलाते हैं तो भगवान आपसे बहुत प्रसन्न होते हैं और सदैव आप पर अपनी कृपा बनाए रखते है।

  • गुरुवार के दिन आपको पानी में हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके सारे बिगड़े काम बनने लगते है।

इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ विष्णवे नम:

  2. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

  3. ॐ हूं विष्णवे नम:

  4. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

  5. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

  6. हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

  7. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

  8. ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

  9. ॐ नारायणाय नम

  10. ॐ आं संकर्षणाय नम:

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in