back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: साल के पहले सोमवार के दिन महादेव को करें प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा फल

सोमवार का दिन महादेव की पूजा अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। आज के दिन आप उनकी कृपा प्रकार अपने जीवन में कई सारे बदलाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल का पहला सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन आप भोलेनाथ को प्रसन्न करके उनसे कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन जो जातक महादेव की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त करता है उसको हमेशा उनकी कृपा प्राप्त होती है लगातार उनके करियर में सुधार होता है घर परिवार में भी सुख समृद्धि जाती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही आपको आज के दिन महादेव के कुछ चमत्कारी मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मनचाहा फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पूजा अर्चना करते समय विशेष विधि का पालन करना चाहिए।

पूजा विधि 

महादेव की पूजा और सोमवार के व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर उनकी पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान महादेव को जल, दूध चढ़ाएं, बेलपत्र, पुष्प, मदार आदि चढ़ाएं। इसके साथी आज के दिन आप महादेव का रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं। इसके बाद भगवान को खोवे का लड्डू चढ़ाएं। फिर महादेव और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही सोमवार व्रत कथा भी जरूर करें। क्योंकि अगर आप व्रत रखते हैं और कथा नहीं पढ़ते तो इसका फल नहीं प्राप्त होता है।

इन मंत्रों का करें जाप 

ॐ नमो भगवते रुद्राय।।

ॐ नमः शिवाय:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:

ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू

 शिवाय नमः

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः

ॐ नमो भगवते रुद्राय:

महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन आप महादेव को खोवें के लड्डू अवश्य चढ़ाएं। इसके साथ ही धतूर, बेलपत्र और शमी पत्ती इन सब सामग्रियों को चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं क्योंकि यह सारी सामग्री उन्हें काफी ज्यादा पसंद है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵