back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Somwar Mantra: नहीं बन रहा कोई काम तो भोलेनाथ के इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

सोमवार को भोलेनाथ के शक्तिशाली मंत्रों के जाप से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1 April 2024। भगवान भोलेनाथ बड़े ही दयालु है। इसलिए इनको दया और करुणा के लिए भी जाना जाता है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा करते हुए कुछ मंत्रों के जाप करने से भोलेनाथ काफी प्रसन्न होते है। और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है।

इन विधियों के अनुसार करें पूजा

सोमवार को प्रातः काल उठकर स्नान करें और मंदिर जा कर भोलेनाथ को जल, दूध चढ़ाएं, बेलपत्र, पुष्प आदि चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। और शिव चालीसा का भी पाठ करें। इस प्रकार पूजा करने से आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।

धन लाभ के लिए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर घी से अभिषेक करें ऐसा करने से आपके घर में हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी। आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से उनका अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि आएगी और आपका जीवन सभी कष्टों से दूर रहेगा।

भोलेनाथ की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

भोलेनाथ की पूजा करते समय बेलपत्र चढ़ाने का बहुत महत्व है। लेकिन कभी भी खंडित बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए। अगर आपको साफ सुथरी बेलपत्र ना मिले तो मंदिर में चढ़ी हुई बेलपत्र को धूलकर आप वापस चढ़ा सकते हैं।

सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी लाभदायक होता है या मन को शांति और घर परिवार में सुख समृद्धि प्रदान करता है। भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। फिर वह पंचामृत महाप्रसाद के रूप में बनता है। और उसे पीने से शरीर के सारे रोग अथवा मन में फैली हुई अशांति दूर होती है।

भोलनेनाथ के इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ नमः शिवाय॥

  • ॐ नमो भगवते रूद्राय ।

  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय

  • धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

  • उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

  • ‘ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्’

  • लघु महामृत्युंजय मंत्र ॐ हौं जूं सः

  • ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...