नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली का पर्व आने ही वाला है ऐसे में आपको माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना बड़े ही ध्यान पूर्वक करनी चाहिए। वहीं आज यानी शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी का व्रत रख सकते हैं उनकी पूजा कर सकते हैं उनके कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं जिससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। उनकी कृपा बनी रहेगी और चारों तरफ से आपको सफलता ही सफलता प्राप्त होगी। माता लक्ष्मी की कृपा होने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है और सदैव यश कीर्ति आपके घर में बनी रहती है। कभी भी आपको आर्थिक तंगी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
पूजा विधि
माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि की देवी कहा जाता है कहते हैं की माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्या को तो दूर हो जाती है और सदैव आपके जीवन में तरक्की होती है जैसे आपके घर परिवार में खुशहाली आती है। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए आपको लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए। लकड़ी की एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी को विराजित करें। सफेद फूल, सफेद चंदन आदि अर्पित करने के बाद खीर का भोग लगाकर माता लक्ष्मी का पाठ करके आरती करें। की आरती करें।
इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
माता लक्ष्मी को किस प्रकार करें प्रसन्न
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप आज के दिन उन्हें कमल का फूल जरूर अर्पित करें। कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसके साथी आज आपने कमलगट्टा चावल की खीर भी चढ़ा सकते है। इसके माता प्रसन्न होकर आपके घर में सुख समृद्धि लाती हैं जिससे आपके जीवन में सफलता आती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





