नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Shaniwar Mantra: हिंदू धर्म में शनिदेव के अलावा हनुमान जी को भी विशेष रूप से शनिवार के दिन पूजनीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से कई बाधाएं दूर हो जाती हैं और भक्तों के जीवन में समृद्धि आती है। शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को शनि की साढ़ेसाती से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शनि के प्रकोप पर नियंत्रण रहता है।
शनिवार के दिन करें हनुमान जी की पूजा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और मंगल ग्रह शनिदेव के शत्रु हैं। ये चीजें जीवन में कई परेशानियां पैदा करती हैं। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमानजी की विशेष पूजा इन सभी समस्याओं को खत्म कर सकती है। हिंदू धर्म में अलग-अलग दिन अलग-अलग देवताओं को समर्पित हैं। इन खास दिनों में उनकी पूजा करने से बीमारियां, आर्थिक और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसी तरह शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने से रोग-व्याधियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन भगवान हनुमान जी के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Untitled_design__1_.png
इन मंत्रों का जाप करें
ॐ हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: ।
अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते ।।
।। ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।।
ॐ तेजसे नम:
ॐ प्रसन्नात्मने नम:
ॐ शूराय नम:
ॐ शान्ताय नम:
ॐ मारुतात्मजाय नमः
ॐ हं हनुमते नम:
* मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं I
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।





