Sawan Shivratri 2023: सावन मास की शिवरात्रि पर करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, बन जाएंगे सारे काम

Sawan Shivratri: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का रहने वाला है।
Sawan Shivratri
Sawan Shivratri

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त सच्चे मन से शिव की उपासना में लगे रहते हैं। हिंदू धर्म में सावन मास को बेहद ही पवित्र महीना माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का रहने वाला है। आज यानि 15 जुलाई 2023 को सावन मास की पहली शिवरात्रि है। इस दिन सारे कांवड़िया भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे । सावन की शिवरात्रि के दिन शिव की पूजा के समय खास मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इन मंत्रों का जाप करने से भगवान महादेव अपने भक्तों पर असीम कृपा बनाएं रखते हैं। आइए जानते हैं सावन मास की पहली शिवरात्रि को जलाभिषेक के समय किन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ...

Sawan Shivratri
Sawan Shivratri

इन मंत्रों का करें जाप

'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

भगवान शिव को जल चढ़ाते समय इस मंत्र का 51 बार जाप करें। ऐसा करने से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है।

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।

कुंवारी लड़कियां सुयोग वर के लिए इस मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।

जो व्यक्ति सावन के महीने में इस मंत्र का 51 बार जाप करता है, उसे कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।

‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’

जो लोग अपनी नीजि जिदंगी को बेहतर बनाना चाहते हैं उन्हें इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in