Sawan Mantra 2023: सावन के सोमवार में करें शिव जी के इन 10 मंत्रों का जाप, दुख और संकट से जरूर मिलेगी मुक्ति

Sawan Mantra: सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव जी के इन 10 खास मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
Sawan Mantra 2023: सावन के सोमवार में करें शिव जी के इन 10 मंत्रों का जाप, दुख और संकट से जरूर मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ये महीना पूरी तरह से भगवान भोलेनाथ को अर्पित होता है। इस महीने में हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ का व्रत रख जाता है। सावन के प्रत्येक सोम को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनुष्य के सारे संकट दूर हो जाते हैं। शिव जी की सच्चे मन से पूजा करने से साधक के हर काम सफल होते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव जी के इन 10 खास मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

इन 10 मंत्रों का करें जाप

  • सभी प्रकार के सुख और आनंद की प्राप्ति के लिए भगवान शिव के अघोर मंत्र का दिन में 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है: मंत्र है- ‘ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।

  • सफल प्रशिक्षण के लिए इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 51 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’

  • अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए आपको इस भगवान शिव मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’

  • अगर आप अपने व्यापार को गति देना चाहते हैं तो आपको सावन के महीने में प्रतिदिन 16 बार भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है मंत्र है- ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’

  • अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं और सैलरी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको सावन्क मास में भगवान शंकर के इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जाप करना चाहिए। ‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

  • स्वास्थ्य को बनाए रखने या दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सावन माह में भगवान शिव के त्र्यंबक मंत्र का प्रतिदिन 31 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

  • अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको सावन के महीने में नियमित रूप से इस शिव मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।

  • मनचाहा वर-वधू पाने के लिए सावन के महीने में इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है ‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।

  • करियर में ऊंचे पदों पर पहुंचने के लिए आपको सावन के महीने में इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 111 बार जाप करना चाहिए। यह मंत्र है - ‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’

  • ऑफिस में अपनी पोस्ट को बढ़ाने के लिए सावन के महीने में भगवान शंकर के इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार जाप करना चाहिए। यह मंत्र है ‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in