back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Papankusha Ekadashi Mantra: आज पापांकुशा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, पापों से मिलेगी मुक्ति

एकादशी का पर्व हिंदू धर्म के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व होता है। हालांकि एकादशी कई बार आती है और इन एकादशियों का अलग-अलग महत्व और नियम होते है। वहीं आज पापांकुशा एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन व्रत रख कर जाता विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करते हैं उनकी कृपा प्राप्त करते हैं ऐसा माना जाता है कि आज के दिन विष्णु भगवान के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करके आप अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति पा सकते हैं।

पूजा विधि 

आज पापांकुशा एकादशी के दिन आपको विष्णु भगवान की पूजा करना करने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए उठने के साथ ही आप विष्णु भगवान के मंदिर जाएं अगर मंदिर नहीं आप घर पर ही उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले हल्दी का टिकन करें। उसके बाद फूल माला अर्पित करने के बाद धूपबत्ती जलाएं उसके बाद उन्हें भोग और फल चढ़ाएं। इसके बाद आप उन्हें आज के दिन अगर पीला वस्त्र अर्पित करते हैं तो इससे विष्णु भगवान की कृपा आप पर होती है। वक्त चढ़ाने के बाद आप उनके मंत्र उच्चारण करें और उनकी आरती उतारे। 

इन मंत्रों का करे जाप 

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

एकादशी के दिन क्या करें 

पापांकुशा एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है आज के दिन आप कोई भी कार्य करते हैं तो उसका पुण्य आपको प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, यह एकादशी व्यक्ति को अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति दिलाती है।इस व्रत के प्रभाव से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज के दिन आपको दान पुण्य भी करना चाहिए एकादशी के दिन किया गया दान आपकी जीवन में तरक्की लाता है साथ ही आपको आपके पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।आज के दिन भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय होती है, इसलिए भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵