back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mantra: कुबेर देव के ये प्रभावशाली मंत्र दूर करेंगे हर संकट, कभी नहीं होगी धन की कमी

Mantra: ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान कुबेर की पूजा करता है तो उसे कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कुबेर महाराज को धन का देवता कहा जाता है। लोग धन, भाग्य और समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर कन्या की भी पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान कुबेर की पूजा करता है तो उसे कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप भी जीवन में धन-धान्य चाहते हैं तो रोजाना कुबेर देव मंत्र का जाप कर सकते हैं। जिससे कुबेर देव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आज हम आपके लिए कुबेर देव के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का संग्रह लेकर आए हैं। इन मंत्रों का नियमित जाप करने से व्यक्ति को आर्थिक या धन संबंधी कोई भी परेशानी नहीं होती है। आइए जानें इन मंत्रों के बारे में…

भगवान कुबेर मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

इस तरह से करें मंत्रों का जाप

सुनिश्चित करें कि कुबेर देव मंत्र का जाप करते समय आपका मुख दक्षिण दिशा की ओर हो। मंत्र जाप करते समय धनलक्ष्मी को हमेशा अपने पास रखें। ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵