Mantra: हर संकट से मुक्ति दिलाता है महाकाली का ये मंत्र, रोजाना जाप करने से मिलता है अद्भुत फल

सनातन धर्म में देवियों का स्थान देवताओं के ऊपर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी की पूजा करने से देवता भी प्रसन्न होते हैं।
Maa durga
Maa durga

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में अनेक देवी- देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को मन की शांति प्राप्त होती है। सनातन धर्म में देवियों का स्थान देवताओं के ऊपर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि देवी की पूजा करने से देवता भी प्रसन्न होते हैं। मां महाकाली के इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से मनुष्य के सारे कष्ट मिट जाते हैं, इसके साथ ही व्यक्ति को अनेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं मां महाकाली के विशेष मंत्रों के बारे में...

जीवन में सुखी रहने के लिए

जीवन में सुख चाहते हैं तो मां महाकाली के इन मंत्रों का जाप करें

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

धन प्राप्ति के लिए

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नवरात्रि की माता का यह सिद्ध मंत्र

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

संतान प्राप्ति के लिए

यदि आपकी कोई भी संतान नहीं है,तो रोजाना आप मां के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

समृद्धि प्राप्त करने के लिए

यदि आप ऐशो-आराम का जीवन जीना चाहते हैं, तो इस मंत्र जाप करें।

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in