नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क 31 December 2023 : हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना करके और उनका व्रत रखने से आपकी मनोकामना पूरी होती है। वहीं इस दिन काल भैरव की भी पूजा की जाती है, ऐसा माना जाता है कि काल को काटने वाले शिव के अवतार काल भैरव की पूजा करने से शत्रु का नाश होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रविवार के दिन मां दुर्गा की भी पूजा अर्चना करने का महत्व है।
रविवार को इस प्रकार करें मां दुर्गा की पूजा अर्चना
धार्मिक पुराणों में रविवार का दिन माता दुर्गा को भी समर्पित किया गया है। इस दिन मां दुर्गा के मंत्र “ॐ श्री दुर्गाय नमः” का जाप करते हुए मां दुर्गा की पूजा आराधना करनी चाहिए। माता दुर्गा की पूजा करने वालों के जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती हैं।लाल रंग मां दुर्गा को अत्यधिक प्रिय है।इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प और लाल चूड़ियां सिंदूर आदि भेंट करना चाहिए। त्वचा से संबंधित रोग वाले व्यक्ति को रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी की कृपा उन पर बनी रहती है और त्वचा संबंधित रोग उनके जीवन से दूर हो जाता है और वह निरोगी हो जाते हैं।
इस विधि और मंत्र से करें मां दुर्गा को प्रसन्न
दुर्गा माँ को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को रोज़ाना एक माला या उससे अधिक मंत्र ‘ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अवश्य करना चाहिए। या बीज मंत्र “ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:” का जाप करना चाहिए। वही जो व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है और वह अभी तक अपना कर्ज नहीं चुका पा रहा है इसके लिए उन्हें हर दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करनी चाहिए पूजा के दौरान लाल कपड़ा का आसान बिछाना चाहिए और पूजा में हर एक समान लाल रंग का उपयोग करना चाहिए क्योंकि माता रानी को लाल रंग अत्यधिक प्रिय है। वहीं माता को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन नीचे दिया हुआ मंत्र की कम से कम एक माला यानी 108 बार जरूर करें। “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:” ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है और आपके मन मुताबिक फल देती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




