Kartikeya Mantra: कार्तिकेय भगवान के इन मंत्रों के जाप से भरी रहेगी घर की तिजोरी

कार्तिकेय भगवान की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही आपके घर में हो रही आर्थिक तंगी भी खत्म हो जाती है।
Mantra of Kartikeya
Mantra of Kartikeya www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 5 March 2024। हिंदू धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व माना गया है। कहते हैं कि मंत्र के जब से बड़े-बड़े काम भी सफल हो जाते हैं। वहीं कार्तिकेय भगवान के कुछ चमत्कारी मंत्र ऐसे हैं जिससे आपके जीवन में चल रही सारी परेशानी खत्म हो जाती है।

पूजा विधि

आप को सुबह स्नान करने के बाद भगवान के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद पूजा आरंभ करें। पूजा में चंपा के पुष्प को अवश्य शामिल करें। क्योंकि भगवान को यह पुष्प बहुत पसंद है। भगवान कार्तिकेय के साथ संपूर्ण शिव परिवार की भी पूजा की जाती हैं। भगवान कार्तिकेय को मिष्ठान का भोग लगाकर उनकी आरती करें और अपनी मनोकामना मांगे।

कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

हिन्दू धर्म में कार्तिकेय भगवान की पूजा के साथ साथ कार्तिक पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके कई धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीपदान, हवन, यज्ञ आदि करने से सांसारिक पाप नष्ट होता है और अगले जन्म में स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

इन मंत्रों का करें जाप

  • आरमुखा ओम मुरूगा

    वेल वेल मुरूगा मुरूगा

    वा वा मुरूगा मुरूगा

    वादी वेल अज़्गा मुरूगा

    अदियार एलाया मुरूगा

    अज़्गा मुरूगा वरूवाई

    वादी वेलुधने वरूवाई

  • ऊं सुब्रहमणयाया नमः

  • देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।

    कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'

  • ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात'

  • ॐ शारवाना-भावाया नम: ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा, देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते

Kartikeya
KartikeyaPinterest

इन सभी मंत्रो में से किसी भी मंत्र का जाप करके आप कार्तिकेय भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं।भगवान कार्तिकेय पूजा करने से मां पार्वती एवं देवों के देव महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं । क्योंकि वो उनके संतान भी है इसलिए आप जैसे गणेश की पूजा करते हैं ठीक उसी प्रकार भगवान कार्तिकेय की भी पूजा कर सकते हैं। भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से किसी भी प्रकार के संकट एवं अपने लोगों से कभी शत्रुता नहीं होगी। घर में सुख शांति हमेशा बनी रहेंगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in