back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jagannatha Mantra: भगवान जगन्नाथ की कृपा पाने के लिए करें यह काम, इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे भगवान

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही उनके चमत्कारी मंत्र का जाप कर उनका मनपसंद भोग चढ़ाना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 14 March 2024। भगवान जगन्नाथ की 9 दिन चलने वाली पूजा बहुत विशेष होती है। इन दिनों भगवान की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। उनके पसंद के भोग-पुष्प आदि चढ़ाकर उनको प्रसन्न करते हैं। इसके साथ ही, उनके कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

जगन्नाथ भगवान की पूजा करने का महत्व

भगवान जगन्नाथ की पूजा तो आप अक्सर करते हैं लेकिन भगवान की रथ यात्रा के द्वारा उनकी पूजा करने का एक अलग महत्व होता है। रथ-यात्रा में जो व्यक्ति भगवान के नाम का कीर्तन करता हुआ रथयात्रा में शामिल होता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। रथ यात्रा में भाग लेने मात्र से संतान संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं, इस रथ यात्रा का प्रारंभ तब हुआ जब भगवान की बहन सुभद्रा ने पुरी जाने की इच्छा प्रकट की। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए इसके बाद भगवान ने अपनी बहन और बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर बैठकर पुरी के चक्कर लगाए। तब से ही हिंदू कैलेंडर के अनुसार रथ यात्रा निकलने लगी और भगवान की पूजा अर्चना होने लगी।

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

भगवान जगन्नाथ की पूजा करते समय आपको हरे कृष्णा का कीर्तन करना चाहिए। अगर आप किसी कारणवश यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, तो आप इसे घर पर भी कर सकते हैं।

भगवान जगन्नाथ को विष्णु का ही अवतार माना गया है। भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है ऐसे में भगवान जगन्नाथ की पूजा में भी पीले पुष्प का प्रयोग करना चाहिए।

भगवान जगन्नाथ की पूजा में पूरे नौ दिन तक केवल कर्पूर का ही धूप देना चाहिए क्योंकि भगवान को यह सुगंध बेहद प्रिय होती है। अगर आप घर में ही पूजा कर रहे हैं, तो सुबह और शाम आरती करने के बाद पूरे घर में आरती अवश्य दिखाएं। ऐसा करने से आपके घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

ऊँ विश्वमूर्तये जगन्नाथाय नम:

ऊँ देवादिदेव जगन्नाथाय नम:

ऊँ नारायण जगन्नाथाय नम:

ऊँ विष्णवे जगन्नाथाय नम:

ऊँ चतुमूर्ति जगन्नाथाय नम:

ऊँ अनंताय जगन्नाथाय नम:

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

जगन्नाथ मंदिर में बनते हैं तीन अनोखे प्रसाद, एक दिलाता है मोक्ष, जानिए कैसे तैयार होते हैं ये दिव्य भोग

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत के ओडिशा राज्य में स्थित पुरी का प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर न केवल अपनी भव्य रथ यात्रा...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...