Holi Mantra: होली के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बदल जाएगा आपका भाग्य

होली का त्योहार रंगों का त्योहार कहलाता है इस दिन कुछ मंत्रों के जाप से आप घर की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
Mantra of Holi
Mantra of Holiwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।24 March 2024। होली के इस खास पर्व पर आप अपने घर से सभी परेशानियों का अंत कर सकते हैं। वो भी कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप और उपाय करके।तो आइये जानते हैं ये उपाय

ग्रहों की शांति

अगर आपके ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं तो आपका कोई भी काम सफल नहीं होगा। लेकिन आज होलिका दहन के दिन आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

मंत्र ब्रह्मा मुरारी स्त्रीपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।

गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

आर्थिक तंगी के लिए

अगर आपके घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है और पैसा नहीं रख रहा है। ऐसे में आपको आज होलिका दहन के दिन इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मंत्र ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

होलिका दहन के वक्त आपके साथ बार परिक्रमा करके इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेंगी

मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप

बीमारी दूर करने के लिए

अगर आपके घर में कोई ना कोई हमेशा बीमार रहता है तो होली की रात आप इस मंत्र का जाप तुलसी के माला से करें। ऐसा करने से आप सदैव के लिए निरोगी बन जाएंगे।

मंत्र ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा

घर की सुख शांति के लिए

घर की सुख शांति के लिए आप होलिका दहन से पूर्व इन मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आपके घर से सभी परेशानियों का अंत होगा और आपके घर परिवार पर कोई मुसीबत नहीं आएगी।

मंत्र ॐ होलिकायै नम: और मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम।।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in