Friday Lakshmi Mantra: शुक्रवार के दिन करें इन 7 मंत्रों का जाप, खुलेंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

Lakshmi Mantra: हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मां माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा जिस पर बनी रहती है।
Friday Lakshmi Mantra: शुक्रवार के दिन करें इन 7 मंत्रों का जाप, खुलेंगे तरक्की और खुशहाली के रास्ते

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सनातन धर्म में अनेक देवी-देवता की उपासना का महत्व है। हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता के लिए रखा गया है। हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मां माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा जिस पर बनी रहती है उनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है। हिंदू धर्मग्रंथों में बताया गया है कि धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप कैसे किया जाए। माता के विभिन्न मंत्रों का जाप करने से आर्थिक लाभ होता है और माता की असीम कृपा से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। आइए जानते हैं किन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता सकता है।

हर शुक्रवार करें जाप

हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करने से घर में सुख शांति आती है, इसके साथ ही तरक्की के नये रास्ते भी खुलते हैं। शुक्रवार को स्नान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा के समय ध्यान लगाकर इन सभी मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्र के जाप से मन की शांति मिलती है और मां लक्ष्मी भी अपने भक्तों पर प्रसन्न रहती हैं।

इन विशेष मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

धनाय नमो नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

लक्ष्मी नारायण नम:

ॐ धनाय नम:

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in