नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। छठ पूजा का आरंभ आज 25 अक्टूबर से हो गया है। यह पर्व सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है। नहाय-खाय के दिन जो व्रत रखती हैं वो पवित्र नदी में स्नान कर खुद को शुद्ध करती हैं। यह व्रत का पहला दिन होता है जब साधक विभिन्न तरह के अनुष्ठान का पालन करते हैं। हालांकि आज के दिन नदी में स्नान करते समय आपको कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए ताकि आपके घर में भी सुख समृद्धि बनी रहे तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
छठी का पहला दिन पूजा विधि
छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती किसी पवित्र नदी में स्नान कर खुद को शुद्ध करते हैं। इसके बाद, वे शुद्ध और सात्विक भोजन तैयार करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से कद्दू-भात और चने की दाल शामिल होती है। इस भोजन को केवल एक बार ही खाया जाता है। यह दिन शरीर और मन को शुद्ध करने का पहला कदम है, ताकि व्रती अगले तीन दिनों के कठिन व्रत के लिए तैयार हो सकें। आपको बता दें कि आज पहले दिन आपको नदी में स्नान करना चाहिए। प्रसाद बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।व्रत करने वाले जातक को जमीन पर सोना चाहिए।नहाय-खाय के दिन चने, लौकी की सब्जी और भात को बनाया जाता है।सूर्य देव और छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें।श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में दान करें।
इन मंत्रों का करें जाप
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात।।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर।।
छठ पूजा नहाय खाए
छठ पूजा के व्रत करने वाले जातक नदी या तालाब में स्नान करते हैं, जिसके बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना करने का विधान है। प्रसाद के रूप में चने और लौकी की सब्जी और भात का सेवन किया जाता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





