back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mantra: रोगों से राहत दिला सकते हैं ये मंत्र, रोजाना करें जाप

हमारे शास्त्रों में अनेक मंत्रों के बारे में उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करके हम कई रोगों से मुक्ति पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप का विशेष महत्व है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि मंत्रों का जाप करने से मनुष्य को मन की शांति मिलती है। युगों-युगों से ऋषि-मुनि मंत्रों का जाप करते आ रहे हैं। मंत्र मनुष्य को केवल आंतरिक शांति ही नहीं देता बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। आज के समय में लोग भले ही आधुनिकता के दौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं। हमारे शास्त्रों में अनेक मंत्रों के बारे में उल्लेख किया गया है, जिनका जाप करके हम कई रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं अच्छी सेहत के लिए किन मंत्रों का जाप करें।

हृदय की समस्या वाले लोग ऋग्वेद में वर्णित इस मंत्र का जाप कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें सिर्फ मंत्र का जाप करना चाहिए, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और दवा लेते रहना चाहिए। इस मंत्र का नियमित जप बहुत लाभकारी होता है।

क्क घन्नघ मित्रामहः आरोहन्नुत्तरां दिवम्।

हृद्रोग मम् सूर्य हरि मांण् च नाश्यं’ का जप करें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

‘क्क जूं सः माम्पालय पालय सः जूं क्क’

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत फायदेमंद होता है। खासकर गायत्री मंत्र के जाप से मन को शांति मिलती है। गायत्री मंत्र को शुभ माना जाता है।

ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्

अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए दुर्गा सप्तशती में बताए गए मंत्र का जाप नियमित रूप से करना चाहिए। इसे करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर इस मंत्र कीजाप करें। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं।

देहि सौभाग्यमारोग्यं, देहि मे परमं सुखं।

रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि, द्विषो जहि।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵