नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 13 January 2024: हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा करने का काफी महत्व है। कहते हैं कि शनि देव की सच्ची मन से पूजा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है। आपको हर कष्ट से मुक्ति मिलती है और आपका जीवन सफलतापूर्वक बीतता है। शनि देव के साथी शनिवार को हनुमान जी का भी दिन माना जाता है इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी आपको काफी अच्छे फल मिलते हैं।
शनिवार को हनुमान जी की पूजा होने का राज
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है, लेकिन फिर भी इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। शनिवार को हनुमान जी की पूजा के पीछे एक पौराणिक कथा बताई जाती है, जिसमें शनिदेव ने हनुमान जी को ये वचन दिया था कि जो भी हनुमान जी की पूजा करेगा, उसे वे कभी परेशान नहीं करेंगे। इसीलिए मंगलवार के साथ शनिवार को भी हनुमान जी की पूजा अर्चना होती है। और अगर आप शनि देव की पूजा करते है तब आपको हनुमान जी की भी पूजा करना अनिवार्य होता हैं।
शनिवार को भगवान की पूजा करने की विधि और मंत्र
-
शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद मंदिर में जाकर तांबे के बर्तन में जल और सिंदूर मिलाकर भगवान हनुमान को अर्पित करें। इसके बाद उन्हें गुड़, चना और केला अर्पित करें।हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘श्री हनुमंते नमः‘ मंत्र का जाप करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान हनुमान और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
-
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर उन्हें आक का फूल चढ़ाएं। शनि देव को आक का फूल बहुत ही प्रिय है। मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन शनि देव को यह फूल अर्पित करने पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है। ये फूल चढ़ाने से शनि देव की कृपा होती है और सारे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। शनिवार के दिन शनि देव इस मन का जाप भी करें। ॐ शं शनिश्चराय नम:
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





