back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raviwar Mantra: रविवार के दिन करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप, घर से दूर होगा रोग

रविवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करने का भी महत्व है कहते हैं कि इस दिन मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से व्यक्ति निरोगी होता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 28 January 2024: रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। लेकिन कहते हैं कि रविवार के दिन माता दुर्गा और काल भैरव की भी पूजा की जाती है। मां दुर्गा की आज के दिन पूजा करने से घर में सुख शांति आती है। आज के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से माता की आराधना करता है वह सदैव-सदैव के लिए निरोगी हो जाता है। माता रानी की पूजा करने की विधि और माता रानी की पूजा करने के लिए कई प्रकार के मंत्र भी बताए गए है।

रविवार के दिन मां दुर्गा को चढ़ाए लाल रंग का समान

रविवार के दिन मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। माता दुर्गा की पूजा करने वालों के जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती है। लाल रंग मां दुर्गा को अत्यधिक प्रिय है। इसलिए इस दिन मां दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प और लाल चूड़ियां सिंदूर आदि भेंट करना चाहिए। त्वचा से संबंधित रोग वाले व्यक्ति को रविवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी की कृपा उन पर बनी रहती है और त्वचा संबंधित रोग उनके जीवन से दूर हो जाता है और वह निरोगी हो जाते हैं।

इन मंत्रो का जाप करके माता दुर्गा को करें प्रसन्न

  • ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै: माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यह सबसे सरल मंत्र है। इस मंत्र का जाप आपको रोजाना एक माला या उससे अधिक करना चाहिए।

  • ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम: इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है और आपके मन मुताबिक फल देती हैं।

  • ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम: या माता रानी का बीज मंत्र है। बहुत प्रयासों के बाद भी अगर व्यक्ति कर्ज में डूबा है और अपना कर्ज नहीं चुका पा रहा है तो इस मंत्र के जाप से माता रानी प्रसन्न होती है और कर्ज से उसे मुक्ति दिलाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...