नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।3 June 2024। भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सोमवार का दिन काफी शुभ माना जाता है। और ये दिन भगवान को समर्पित भी है आज के दिन भगवान की पूजा अर्चना करके उनका व्रत रखा जाता है। जो जातक पूरे श्रद्धा भाव से भगवान का व्रत रखकर उनके मंत्रों का जाप करते हैं उनके जीवन में चल रही कभी परेशानियां दूर हो जाती है और बिगड़ा काम भी बनने लगता है।
पूजा विधि
सोमवार के व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर उनकी पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान भोलेनाथ को जल, दूध चढ़ाएं, बेलपत्र, पुष्प, मदार आदि चढ़ाएं। इसके बाद भगवान को खोवे का लड्डू चढ़ाएं। फिर भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा और आरती करें। और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके साथ ही सोमवार व्रत कथा भी जरूर करें। क्योंकि अगर आप व्रत रखते हैं और कथा नहीं पढ़ते तो इसका फल नहीं प्राप्त होता है।
बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का रखें ध्यान
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अवश्य चढ़ाना चाहिए। बेलपत्र भगवान को काफी ज्यादा प्रिया है। लेकिन बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए आप कभी भी फटी-कटी बेलपत्र ना चढ़ाएं एकदम साफ सुथरी बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। अगर साफ सुश्री बेलपत्र ना मिले तो जो व्यक्ति बेलपत्र चढ़ा चुके हैं आप उस चढ़ी हुई बेलपत्र को वापस चढ़ा सकते हैं।
इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमः शिवाय:
यह मंत्र भगवान शिव की स्तुति करने के लिए काफी महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध मंत्र है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्:
यह महामृत्युञ्जय मंत्र है। इसका जप करने से व्यक्ति नीरोग रहता है और आयु में वृद्धि होती है।
ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः
इस मंत्र के जाप से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। और घर का माहौल अच्छा रहता है घर में सुख शांति बनी रहती है।
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं नमः
यह मंत्र से भगवान शिव और शक्ति दोनों की आराधना एक साथ की जाती है।
ॐ नमो भगवते रुद्राय:
इस मंत्र का रोज जाप करने से व्यक्ति के हर काम पूर्ण होते हैं। ये मंत्र इतना शक्तिशाली हैं की ये आपकी हर इच्छा भगवान शिव तक पहुँचता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





