Mantra of Magh: माघ के महीने में करें इन मंत्रों का जाप, घर से दूर होगी दरिद्रता

माघ के महीने में अगर आप भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा करते हैं तब आपको कई सारे लाभ मिलते है। वहीं, कुछ मंत्रो के जाप से भगवान की कृपा बनी रहती है।
Mantra of Magh
Mantra of Magh www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 26 January 2024: हिंदू धर्म में माघ महीना का बहुत महत्व है। कहते हैं की माग के महीने में किया गया दान और शुभ कार्य कई जन्मों तक आपको फल देता रहता है। इस महीने भगवान कृष्ण बृहस्पतिवार और श्री विष्णु भगवान की पूजा करने की मान्यताएं है। वहीं कुछ मंत्र भी ऐसे बताए गए हैं जिनके जाप से आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।

माघ महीने का महत्व

शास्त्र में माघ के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। वही इस साल माग की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से है। कहते हैं कि इस माह में स्नान दान और पूजा पाठ करने का एक अलग फल मिलता है। इस महीने कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों पर मिला भी लगता है। जहां दूर-दूर से श्रद्धालु एक महीने के लिए कल्पवास करने आते हैं। कल्पवास के दौरान के श्रद्धालु कई प्रसिद्ध तीर्थ पवित्र नदियों में डूबकी लगाते हैं। और पूरा महीना भगवान की भक्ति में अपना समय बिताते हैं। वहीं हर साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूरे एक महीने तक यह मेला लगता है। इस मेले को कुंभ और महाकुंभ कहा जाता है।

माघ के महीने में इन बातों का रखें ध्यान

  • माघ माह में तामसिक भोजन के सेवन से बचें

  • माघ के महीने में आप मांस मदिरा से बचें

  • माघ के महीने में आपको किसी जरूरतमंद को कंबल कपड़े या कोई वस्तु दान करना चाहिए।

  • माघ के महीने में तुलसी जी की भी पूजा करने का एक अलग महत्व है। इसीलिए हर दिन सुबह और शाम तुलसी मां के पास दीपक जरूर जलाएं।

  • माघ का महीना आपके लिए काफी शुभ होता है इसीलिए हर दिन गीता का एक पाठ जरूर करें।

माघ के महीने में इन मंत्रो का करेंगे आप

  • मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।

  • ॐ नमोः नारायणाय।।

  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।

  • ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,

    तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in