Navratri 2023 Day 4: नवरात्रि के नौ दिनों में पहने नौ रंग के कपड़े, पूरे परिवार पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Navratri 2023 Day 4: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ ही रंगों का भी बेहद खास महत्व माना जाता है, 9 दिन के नवरात्रि में हमें 9 ऐसे रंगो के कपड़े पहने चाहिए, जिससे मां प्रसन्न होती हैं ।
नौ दिनों में पहने नौ रंग
नौ दिनों में पहने नौ रंग social media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : नवरात्रि का पावन पर्व बीते 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। ऐसे में नवरात्रि को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।  9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व पर भक्त मां की आरती आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और हर दिन विशेष रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा अर्चना करने का एक अलग ही महत्व होता है। ऐसे में अगर आप 9 दिन में नौ रंगो के कपड़े पहनकर उनकी पूजा अर्चना करती हैं तो आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी और आपकी हर मनोकामना पूरी होगी तो चलिए जानते हैं।  वो कौन से नौ रंग के कपड़े है। जिन्हे नवरात्रि पर्व पर पहनने चाहिए।

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।  मां शैलपुत्री सुख समृद्धि और खुशहाली देती हैं।  इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन  हरे रंग के कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए। इसी मां प्रसन्न होती हैं। 

तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है।  मां चंद्रघंटा उत्साह और साहस की देवी मानी जाती है।  इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहनकर मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। 


चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा माता की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनकर मां की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करने से बेहद शुभ फल प्राप्त होता है।

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंद माता की पूजा की जाती है। ऐसी  मान्यता है की मां स्कंदमाता की पूजा करते समय सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे मां खुश होकर अपने भक्त को आशीर्वाद देती है।

छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्याययानी कि विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।  इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। 


सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है।  इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर आप मां कालरात्रि की पूजा कर सकती है। 

आठवां दिन

नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा उपासना की जाती है।  इस दिन आप गुलाबी वस्त्र पहनकर महागौरी की पूजा अर्चना कर सकती हैं। इससे  मां प्रसन्न होती हैं। और भक्त के सभी दुख हर लेती है। 

नौवें दिन

नवरात्रि के अंतिम और नौवे दिन मां दुर्गा के नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित है।  इस दिन आप पर्पल रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा अर्चना कर सकती हैं। इससे वो खुश होकर आपकी  सभी को मनोकामना पूरी  करती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in