back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतिया पर्व पर खरीदें मां लक्ष्की की पादुका, होगा फायदा; जानें शुभ मुहूर्त

इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है।या मां लक्ष्मी के चांदी की चरण पादुका खरीदकर उसकी पूजा करके घर या दुकान के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

सहरसा, एजेंसी। कोसी क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ये दिन खास महत्व रखता है। वर्ष 2023 में अक्षय तृतीया रविवार 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।मिथिला पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध मुहूर्तों में से एक है। इस दिन किसी भी मंगल कार्य को करने से पहले पंचांग देखने की अवश्यकता नहीं है। ज्योतिष विद्वान पंडित तरुण झा के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल शनिवार को सुबह 08.10 से प्रारम्भ होकर 23 अप्रैल, रविवार को सुबह 08.14 मिनट तक रहेगी।लेकिन,, 23 अप्रैल रविवार को ही अक्षय तृतीया पर्व मनाया जायेगा।

अक्षय तृतीया का महत्व

ये दिन दीवाली के समान ही मंगलमय है। इसलिए इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है।या मां लक्ष्मी के चांदी की चरण पादुका खरीदकर उसकी पूजा करके घर या दुकान के मंदिर में स्थापित करें । वाहन खरीदने के लिए भी ये दिन उत्तम है। देवी लक्ष्मी का वास धन के साथ धान्य में भी होता है। अन्न का दान जरूर करें अक्षय तृतीया पर त्रैतायुग का आरंभ हुआ था।अक्षय तृतीया पर विष्णु अवतार भगवान परशुराम जी और दशमहाविद्या में नवम देवी भगवती राजराजेश्वरी मातंगी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन दान का सर्वाधिक महत्व होता है। इस दिन संभव हो तो पानी से भरी सुराही,अरवा चावल,दाल,सिंधा नमक, हरी सब्जी,घी, दही,चीनी, मिठाई फल,एवं संभव हो तो वस्त्र का दान अवस्य हो तो शुभ माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵