Adhik Maas 2023: जानिए कब है अधिकमास की पंचमी तिथि, इस दिन इन उपायों से मिलता है लाभ

Adhik Maas 2023: अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष प्रवाधान है। मलमास में पंचमी तिथि का खास महत्व है।
Adhik Maas
Adhik Maas

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सनातन धर्म में अधिकमास यानि मलमास का विशेष महत्व है। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कर्यों को नहीं किया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई 2023, से हो चुकी है। मलमास इस बार 16 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। इस वर्ष सावन मास में मलमास लगने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का रहने वाला है। अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष प्रवाधान है। मलमास में पंचमी तिथि का खास महत्व है। इस साल सावन मास की पंचमी तिथि 23 जुलाई 2023, रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है।

Adhik Maas
Adhik Maas

इन उपायों का करें तुलसी में प्रयोग

  • हिंदू धर्म में तुलसी को एक पवित्र पौधा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मां तुलसी की नियमित रूप से पूजा की जाती है और रोजाना तुलसी को जल देने से विशेष फल प्राप्त होता है। श्रावण मास की पंचमी तिथि रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन तुलसी में जल नहीं डाला जाता है, इसलिए इस दिन तुलसी में गन्ने का रस भी चढ़ा सकते हैं। इस दिन गन्ने का रस चढ़ाने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

  • अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो अधिकमास के शुक्ल पक्ष की पंचमी बनाते समय लौटे के पानी में थोड़ा सा गन्ने का रस मिला लें। अब इसे अपने हाथ में लें और तुलसी के पौधे पर अपना नाम और अपने कुल का नाम सात बार लेकर रस चढ़ाएं। इस उपाय को सुबह के समय करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in