back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘लालू यादव से सीखें, बेटा नौंवी फेल लेकिन बिहार का…’, प्रशांत किशोर का तेजस्‍वी यादव पर तीखा प्रहार

बिहार चुनाव की सियासी हलचल के बीच पीके ने बिहार के सारण में लोगों को संबोधित करते हुए RJD के नेता लालू यादव पर तंज किया।

नई दिल्‍ली/ रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है। इसके चलते राजनीतिक दल और नेता एक्टिव हो गए है। सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्‍यारोप का दौरा शुरु हो गया है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्‍‍थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर कटाक्ष किया है। पीके ने बिहार के पूर्व सीएम ओर आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव को एक अच्छा पिता बताया है।

बिहार चुनाव की सियासी हलचल के बीच पीके ने बिहार के सारण में लोगों को संबोधित करते हुए RJD के नेता लालू यादव पर तंज किया। उन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बच्चों की चिंता क्या होती है यह आपको लालू जी से सीखना चाहिए।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं, वह इस यात्रा के जरिए विभिन्‍न जिलों में सभा और कायक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होने एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। उन्‍होंने लालू यादव को एक अच्‍छा पिता बताते हुए कहा कि, लालू यादव को देखिए वो एक अच्छे पिता हैं, बेटा नौवीं पास नहीं हुआ, लेकिन वो चाहते हैं कि वो बिहार का राजा बने। साथ ही पीके ने यह भी कहा, हम यह कह कर लालू जी की शिकायत नहीं बल्कि तारीफ कर रहे हैं।

क्यों की लालू यादव की तारीफ

दरअसल, पीके ने लालू यादव की तारीफ नहीं की बल्कि उन पर बेटे तेजस्वी यादव को लेकर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि, लालू जी इतने अच्छे बाप हैं, लड़के ने नौवीं नहीं पास की है, लेकिन चाहते हैं कि हमारा लड़का बिहार का राजा बने। आप अपनी हालत देखिए। आपके बच्चे ने मैट्रिक पास कर लिया, कॉलेज पास हो गए, लेकिन उस के लिए चपरासी की भी नौकरी नहीं है, लेकिन उसकी आपको कोई चिंता नहीं है। पांच महीने के बाद चुनाव होंगे, तब खूब घर-घर चर्चा होगी लालू का लड़का बनेगा या बीजेपी बनेगी।

आपको इसकी चिंता नहीं – पीके

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, गांव में अधिकतर बच्‍चें फटे कपड़ो में है, आधे से ज्यादा बच्‍चे बिना चप्पल के हैं, सुबह से शाम हो गई लेकिन किसी गरीब का बच्चा पढ़ता हुआ नहीं दिखा। आपके बच्चों के शरीर पर कपड़ा नहीं है, पैर में चप्पल नहीं है, खाने के लिए भर पेट भोजन नहीं है, बच्चा आपका बीमार पड़ जाए तो दवा, डॉक्टर और अस्पताल नहीं है, लेकिन आपको उसकी कोई चिंता नहीं है। आप जात लेकर चल रहे हैं।

पीके निकाल रहे हैं यात्रा

बता दें कि, जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर इस समय बिहार में बदलाव यात्रा लेकर चल रहे है। उनकी यह यात्रा सिताब, दियारा से शुरू हुई जोकि 15 दिनों में लगभग 20 विधानसभा को कवर करेंगी। इस दौरान वह कई सभाएं कर चुके हैं। अपनी सभाओं के दौरान पीके लालू यादव, तेजस्वी यादव के साथ-साथ नीतीश कुमार और बीजेपी को भी लपेटे में ले रहे है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...