नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग और अपनी पार्टी की भूमिका पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होने एक मीडिया से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अच्छी बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है और उनकी पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, मुकेश सहनी के इस बयान से बिहार चुनाव में गठबंधन के भीतर सहयोग मजबूत दिख रहा है।
कांग्रेस को 66 सीट दिए जाने पर क्या कहा?
VIP प्रमुख ने कहा कि, फिलहाल, महागठबंधन की बैठक में सीटों की संख्या पर कोई फैसला नहीं हुआ। सिर्फ 121 सीटों पर उम्मीदवारों की संभावना और जीत का जायज़ा लिया गया। कांग्रेस को 66 सीटें देने की चर्चाओं को उन्होंने खारिज किया और कहा कि बंटवारा अभी तय नहीं है।
वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के लिए 60 सीटें और उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी 60 से 55 और फिर 51 सीटों तक समझौता करने को तैयार है, जो गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चाओं को और रोचक बना रहा है।
मुकेश सहनी ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ में पार्टी को मिले समर्थन का जिक्र किया और बताया कि उपचुनाव में उन्हें 13-14% वोट मिले। उन्होंने साफ कहा, “डिप्टी सीएम VIP पार्टी से ही होगा।”
तेजस्वी यादव को बताया सीएम का चेहरा
वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे हैं। उन्होंने बताया कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है और पार्टी तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर विस्तृत चर्चा चल रही है, जिससे गठबंधन में सहयोग का संदेश जाता है।
उन्होंने कहा कि, महागठबंधन में बातचीत बहुत सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।
PM मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी पर भी बोले मुकेश सहनी
वीआईपी नेता ने हाल की रैली में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे एक समर्थक की हरकत बताया और कहा कि वह व्यक्ति बीजेपी का आदमी था। सहनी ने पार्टी पर असली मुद्दों से भटकने का आरोप लगाया।




