back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वो छोटे और नादान…’ तेज प्रताप ने महुआ में तेजस्वी को याद दिलाई ये बड़ी बात, जनता से की खास अपील

रविवार को तेजस्वी यादव महुआ पहुंचे और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। इसके बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी पर निशाना साधा और उन्हें नादान भाई करार दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा सीट पहुंचे, जहां उन्होंने जनता से मिलकर समर्थन मांगा। चुनावी हलचल के बीच उनके आगमन ने स्थानीय राजनीति में उत्साह और उर्जा की नई लहर पैदा कर दी।

महुआ सीट तेज प्रताप यादव का गढ़ मानी जाती है। तेजस्वी यादव की रैली के बाद तेज प्रताप ने उन्हें छोटे और नादान भाई करार देते हुए निशाना साधा। उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें जीताकर सदन भेजें और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

तेजस्वी को नादान बताकर साधा निशाना 

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, “हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं होता। लेकिन हम उन्हें यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता होती है।”

तेज प्रताप यादव ने कहा, “लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं। महुआ मेरी राजनैतिक कर्मभूमि है और मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी सच्ची मालिक है।”

तेज प्रताप की जनता से खास अपील 

तेज प्रताप यादव ने जनता से अपील की, “महुआ की आदरणीय जनता, मुझे पूरी उम्मीद है कि आप हमें महुआ से भारी मतों से जीताकर सदन भेजेंगे और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। विजयी महुआ, विकसित महुआ।”

”पार्टी नहीं तो कुछ नहीं”

बता दें कि, रविवार को तेजस्वी यादव ने महुआ में बड़े भाई तेज प्रताप के खिलाफ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, पार्टी ही मां-बाप है, और पार्टी नहीं तो कुछ नहीं। महुआ का टिकट लालू यादव ने दिया है, और उन्होंने जोर देकर कहा, “यहां लालटेन जलेगी तो सरकार बनेगी।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...