back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव में RJD की हार के बाद लालू परिवार में महाभारत, जानिए कौन संजय यादव जो बने शकुनि, तेजस्वी पर भी गिरी गाज

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू यादव के परिवार में तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू यादव के परिवार में तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पार्टी की हार के तुरंत बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी की कद्दावर नेता रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार दोनों से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया।

रोहिणी आचार्य के गंभीर आरोप

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें राजनीति और परिवार से अलग होने के लिए संजय यादव और रमीज ने मजबूर किया।

पहले भी विवादों में रहे हैं संजय यादव

दरअसल, संजय यादव को लेकर लालू परिवार में पहले से ही मतभेद रहा है। तेज प्रताप यादव कई मौकों पर संजय यादव पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें जयचंद तक कह चुके हैं। कुछ समय पहले तेजस्वी यादव की एक यात्रा के दौरान संजय के फ्रंट सीट पर बैठने को लेकर भी रोहिणी आचार्य ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी। उनका कहना था कि फ्रंट सीट हमेशा नेता के लिए होती है, किसी और को खुद को बड़ा नेता समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

तेजस्वी के लिए संजय क्यों इतने महत्वपूर्ण?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतना विवाद होने के बावजूद संजय यादव को लेकर तेजस्वी यादव कोई कदम क्यों नहीं उठा पा रहे? पार्टी सूत्रों का दावा है कि संजय यादव RJD की रणनीतियों में अहम भूमिका निभाते हैं तेजस्वी के बेहद भरोसेमंद सलाहकार माने जाते हैं पार्टी और परिवार की नीतियों में उनका गहरा दखल रहता है इसी वजह से परिवार में कई लोग उनके बढ़ते प्रभाव से नाखुश दिखाई देते हैं। रोहिणी आचार्य का यह खुला हमला RJD और लालू परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तेजस्वी यादव और पार्टी नेतृत्व संजय यादव पर क्या निर्णय लेते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵