back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में उतरे RJD प्रत्‍याशी खेसारी लाल की कितनी है संपत्ति, एक बार फिर लग्जरी लाइफस्टाइल चर्चा में

राजद की ओर से उम्‍मीदवार भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे है। उन्‍होने अपने चुनावी हलफनामे में 24.81 करोड़ की संपत्ति घोषित की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी ऊफान पर है। राज्‍य के चुनाव में इस बार ग्लैमर बढ़ाते हुए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में प्रवेश किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उन्हें सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन के दौरान खेसारी लाल यादव ने अपनी कुल संपत्ति 24.81 करोड़ रुपये बताई है। पहले इस सीट से उनकी पत्नी चंदा यादव चुनाव लड़ने वाली थीं, लेकिन अब खुद खेसारी लाल यादव ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

खेसारी लाल यादव-पत्नी की कुल संपत्ति 25 करोड़ से ज्यादा

हलफनामे के अनुसार, खेसारी लाल यादव के पास 16.89 करोड़ की चल और 7.91 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी चंदा यादव के नाम 90.02 लाख की चल और 6.49 करोड़ की अचल संपत्ति दर्ज है। दोनों की मिलाकर कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये से अधिक है।

खेसारी लाल यादव की संपत्ति में लग्जरी कार

खेसारी लाल यादव के पास तीन करोड़ रुपये की लग्जरी कार, कई बैंक खाते और 35 लाख रुपये के सोने के गहने हैं। नकद के रूप में उनके पास 5 लाख रुपये और पत्नी के पास 2 लाख रुपये मौजूद हैं। राजद में शामिल होने के सिर्फ एक दिन बाद ही उन्हें चुनावी टिकट मिला था।

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, “मेरा दिल हमेशा से राजद के साथ रहा है। अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं।” उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनसेवा से करने का भरोसा जताया।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया है काम

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 5,000 से अधिक भोजपुरी गीतों में आवाज दी है। छपरा विधानसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जहां उनकी राजनीति में एंट्री से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

खेसारी लाल यादव ने साझा किया अपने संघर्षों का दर्दभरा सफर

खेसारी लाल यादव ने बताया कि, उनके पिता मंगरू यादव दिन में रेहड़ी-पटरी लगाकर और रात को सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। खुद खेसारी बचपन में मवेशी चराते और दूध बेचते थे। यह संघर्ष उनकी मेहनत और हिम्मत की कहानी है।

दिल्ली जाकर खेसारी लाल यादव ने परिवार के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचकर गुजारा किया। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल और लोकप्रिय सितारों में से एक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...