back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छपरा से RJD प्रत्याशी बने खेसारी लाल यादव पर रवि किशन ने किया हमला, बोले– भोजपुरी इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा और तेज़ होता जा रहा है। अब चुनावी संग्राम में भोजपुरी सिनेमा की दो बड़ी हस्तियां आमने-सामने आ गई हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा और तेज़ होता जा रहा है। अब चुनावी संग्राम में भोजपुरी सिनेमा की दो बड़ी हस्तियां आमने-सामने आ गई हैं। गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खेसारी का नाम लिए बिना कहा कि भोजपुरी सिनेमा को इन लोगों ने बेच दिया, आज इंडस्ट्री की हालत खस्ता है।

”भोजपुरी सिनेमा को बर्बाद कर दिया”

रवि किशन ने कहा, “भोजपुरी सिनेमा में सनातन का नाम लेकर सब कुछ कमाया, लेकिन अब इंडस्ट्री बंद हो गई है। मैंने इस इंडस्ट्री को राष्ट्रीय पुरस्कार की पहचान दिलाई, मशाल दी, लेकिन जैसे ही मैं संसद में गया, इन लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बेच दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि “आज भोजपुरी फिल्मों में दर्शक क्यों नहीं हैं? इंडस्ट्री बदनाम क्यों हो गई? रवि किशन ने कहा कि पहले छपरा और बिहार के सिनेमाघरों में उनकी फिल्में सिल्वर जुबली करती थीं, लेकिन आज दर्शक ही नहीं बचे। इसके लिए उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से खेसारी लाल यादव को जिम्मेदार ठहराया।

”सनातन विरोधी दल के साथ खड़े हैं”

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि खेसारी लाल यादव जिस दल के साथ खड़े हैं, वह सनातन विरोधी विचारधारा रखता है। जिस पार्टी ने राम मंदिर और मां जानकी मंदिर का . विरोध किया, उनके साथ खड़े होकर कोई सनातन प्रेमी नहीं हो सकता। जो हमारी आस्था और संस्कृति को चोट पहुंचाते हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि “ऐसे लोगों की ज़मानत जब्त हो जाएगी। जो मां-बहन की सुरक्षा से लेकर हमारे धर्म और इतिहास से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बिहार की जनता सबक सिखाएगी। रावी किशन ने कहा कि खेसारी लाल यादव पहले किस पार्टी के साथ थे और किसके लिए प्रचार करते थे, ये सब जनता जानती है। आज वे स्वार्थ के लिए विचार बदलकर विरोधी खेमे में चले गए हैं। लेकिन जनता सब समझती है, और इस बार जवाब जरूर देगी। बता दें कि हाल ही में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेसारी लाल यादव को ‘नचनिया’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद खेसारी ने भी तीखा जवाब दिया था। अब रवि किशन के बयान के बाद यह टकराव और बढ़ गया है।बिहार चुनाव में जहां एक तरफ राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला है, वहीं अब भोजपुरी सितारों की जुबानी जंग भी सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...