back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्हैया की पदयात्रा में सिर्फ 1 किलोमीटर चले राहुल, नुक्कड़ सभा भी नहीं की संबोधित! जानिए बड़ी वजह

चुनावी साल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को वह तीसरी बार बिहार पहुंचे और बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चुनावी साल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। रविवार को वह तीसरी बार बिहार पहुंचे और बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं।

सिर्फ 1 किलोमीटर चले राहुल, नुक्कड़ सभा भी नहीं की संबोधित

राहुल गांधी इस पदयात्रा में केवल 24 मिनट तक शामिल रहे और लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने कोई नुक्कड़ सभा भी संबोधित नहीं की, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया कि इतनी कम दूरी में यात्रा क्यों समाप्त हो गई। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान 2019-21 के बीच लंबित सेना भर्ती की परीक्षा देने वाले कई युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाएगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय महिलाओं से भी बातचीत कर उनके मुद्दे जाने।

आईटीआई मैदान से शुरू होकर दिनकर गोलंबर पर खत्म हुई पदयात्रा

यह पदयात्रा बेगूसराय के आईटीआई मैदान से शुरू हुई और सुभाष चौक होते हुए हर हर महादेव चौक पर खत्म हुई। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। ढोल-नगाड़ों के साथ वे राहुल गांधी का स्वागत करते नजर आए।

कन्हैया कुमार ने जनता से की अपील – “इस यात्रा में साथ चलें”

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में रोजगार और शिक्षा के लिए यह पदयात्रा जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सफेद टी-शर्ट पहन कर इस यात्रा में शामिल हों और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं। कांग्रेस पार्टी ने इस पदयात्रा को बिहार के युवाओं के संघर्ष की आवाज बताया। पार्टी की ओर से कहा गया कि राज्य के नौजवानों को उनके ‘न्याय का हक’ दिलाया जाएगा। हमारा मकसद यही है कि बिहार के युवा अपने राज्य में ही रोजगार पाएं और पलायन को रोका जाए। पदयात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उनके स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए और लोग भारी संख्या में उन्हें देखने पहुंचे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵