back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: राबड़ी देवी का बड़ा बयान! नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार, बेटे निशांत को बना दें मुख्यमंत्री

बिहार की पूर्व CM और राजद नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश जी से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए वह अपने बेटे निशांत कुमार को CM बना दें।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश जी से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए वह अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें। राबड़ी देवी ने कहा कि निशांत युवा हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए, वो बिहार को बेहतर तरीके से चला सकते हैं। राबड़ी देवी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में चुनाव नजदीक हैं और कानून व्यवस्था को लेकर जनता में काफी गुस्सा है।

नीतीश सरकार पर राबड़ी देवी का सीधा हमला

राबड़ी देवी ने कहा, “हर दिन बिहार में हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, व्यापारी डर के साये में हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

निशांत कुमार को CM बनाने की मांग

राबड़ी देवी ने कहा, “अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा, तो वो खुद ही हट जाएं और अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें। वो युवा हैं और बिहार की समस्याओं को बेहतर समझ सकते हैं। राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लाखों प्रवासी बिहारी, जो बाहर के राज्यों में काम करते हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है और एक बड़ी साजिश लगती है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर स्पष्टीकरण और जांच की मांग की।

चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा

बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। राबड़ी देवी का यह बयान विपक्ष को और आक्रामक बना सकता है, वहीं जदयू और भाजपा की प्रतिक्रिया भी अब सामने आ सकती है। राबड़ी देवी के इस बयान ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार या जदयू की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और यह मुद्दा आगामी चुनावी माहौल को कितना प्रभावित करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...