back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के रीगा से प्रियंका गांधी ने CEC को दी खुलेआम धमकी, कहा-ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान सियासत में भूचाल ला रहा है। रीगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का बयान सियासत में भूचाल ला रहा है। रीगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को खुलेआम धमकी दी। प्रियंका ने मंच से कहा, “ज्ञानेश कुमार, अगर आप सोचते हैं कि अच्छे से रिटायरमेंट ले पाओगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। मैं जनता से कहती हूं कि आप ज्ञानेश कुमार का नाम कभी मत भूलना। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी।

प्रियंका गांधी ने किन 3 अफसरों के नाम लिए?

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने सिर्फ CEC ज्ञानेश कुमार का ही नहीं, बल्कि दो और अधिकारियों एस. एस. संधू और विवेक जोशी का भी नाम लेते हुए कहा,“आप तीन नाम याद रखिए ज्ञानेश कुमार, एस. एस. संधू और विवेक जोशी। हरियाणा में कैसे वोट की चोरी हुई, आपने देखा। जैसे ही प्रियंका गांधी ने ये नाम मंच से बोले, रैली में मौजूद उनके समर्थकों ने “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

“जनता हमारी मां है, लेकिन धोखा माफ नहीं करेगी”

प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता बहुत उदार होती है, लेकिन अगर उसके साथ धोखा हुआ तो वह चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा,“जो लोग गड़बड़ी कर रहे हैं, वे अगर सोच रहे हैं कि रिटायरमेंट लेकर शांति से रहेंगे, तो ऐसा नहीं होगा। जनता उन्हें नहीं छोड़ेगी। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख फर्जी वोटों के जरिए परिणामों को बदला गया। राहुल ने कहा था कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के वोट जानबूझकर काटे गए और यह चुनाव चोरी थी। प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है। बीजेपी ने प्रियंका से इस अमर्यादित बयान पर माफी की मांग की है। बिहार में पहले से ही तेज चुनावी सरगर्मी के बीच प्रियंका गांधी का यह बयान माहौल को और गर्मा रहा है। चुनाव आयोग पर सीधे हमले और अधिकारियों को नाम लेकर धमकी देना अब आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...