back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेज प्रताप के आर्डर पर नाचा था पुलिसकर्मी, अब किया गया लाइन हाजिर, RJD विधायक पर भी एक्शन

होली के दिन राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने की एवज में सस्पेंड करने की धमकी दी थी जिसके बाद अब पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। होली के मौके पर तेज प्रताप यादव के आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव पहुंचे थे और मंच से बैठे-बैठे एक पुलिसकर्मी जो कि उनका अंगरक्षक है, को ऑर्डर दिया कि ठुमके लगाओ, वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने एक गीत गाया और पुलिसकर्मा ने ठुमका लगाया। उनके इस आदेश की पालना करने के बाद अब बिहार पुलिस ने उस पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया है और तेज प्रताप यादव के खिलाफ भी एक्शन हुआ है। पटना पुलिस ने उनके खिलाफ चालान जारी करने का फैसला लिया है।

पुलिस ने अनुशासनहीनता मानकर कार्रवाई की 

तेज प्रताप यादव के आर्डर पर पुलिसकर्मी द्वारा किए गए डांस का SSP अवकाश कुमार ने संज्ञान ले लिया है। SSP ने उस पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश दिया है और उनकी जगह दूसरे सिपाही को तेज प्रताप यादव के अंगरक्षक के रूप में तैनात कर दिया गया है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने सिपाही दीपक कुमार को वर्दी में नाचने का आर्डर दिया था ऐसा न किए जाने पर सस्पेंड करवाने की धमकी भी दी थी।

बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने पर हुआ एक्शन 

केवल पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि तेज प्रताप यादव पर भी पटना पुलिस ने एक्शन लिया है। होली के मौके पर तेज प्रताप यादव पटना के एक पॉश इलाके में बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे थे। उस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन तो किया ही साथ ही सीएम नीतीश कुमार के आवास तक भी पहुंचे और वहां जाकर कहा ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली।’ इस मामले में भी पटना पुलिस ने उनके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ चालान जारी करने का फैसला किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना में रेड के बाद पूर्व IPS अमिताभ दास हिरासत में, तेज प्रताप यादव बोले–अल्ल-बल्ल बोलते हैं, कार्रवाई ही सही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना पुलिस ने 1994 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उनके घर पहुंची...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...